{"_id":"62f54f00b0857e67a93d10ed","slug":"crime-amroha-sandalwood-smuggler-mehmood-alam-s-property-worth-33-59-lakh-attached-jpnagar-news-mbd437583520","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन तस्कर महमूद आलम की 33.59 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन तस्कर महमूद आलम की 33.59 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला चौक में चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोपी के घर की कुर्की करती पुलिस व मौजूद तहसी?
- फोटो : JPNAGAR
चंदन की लकड़ी की तस्करी में शामिल गैंगस्टर महमूद आलम अंसारी की 33.59 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। कार्रवाई में डुगडुगी पिटवा कर डीएम का आदेश चस्पा करते हुए मोहल्ला चौक स्थित उसकी आलीशान कोठी को सील कर दिया गया। इससे पहले 25 जून को चंदन तस्करी के मुख्य आरोपी कमर अहमद अंसारी और उसके बेटे शाकिर उर्फ बंटी की भी 5.63 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों के साथ तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा मोहल्ला चौक पहुंचे। टीम ने डुगडुगी बजवाकर गैंगस्टर महमूद आलम अंसारी को चंदन की लकड़ी का तस्कर, वन माफिया घोषित किए जाने और उसकी संपत्ति कुर्क किए जाने का जिलाधिकारी का आदेश क्षेत्र में प्रसारित किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए तस्कर की 33 लाख 59 हजार 592 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि महमूद आलम अंसारी ने चोरी छिपे चंदन की लकड़ी गैर राज्यों से तस्करी कर अवैध कारोबार किया और उससे मकान और जमीन अर्जित की, जिसे जब्त किया गया है। महमूद आलम अंसारी के खिलाफ चंदन की लकड़ी की तस्करी करने व गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। उसे पूर्व में ही वन माफिया घोषित किया जा चुका है। गैंगेस्टर महमूद आलम अंसारी अपने साथियों के साथ मिलकर गैर राज्यों से चंदन की लकड़ी की तस्करी कर उसकी कटाई-छंटाई करने के बाद अमरोहा और आसपास के जनपद में तस्करी का काम करता था।
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम और अमरोहा नगर कोतवाली की पुलिस ने नौ अगस्त 2020 की रात संयुक्त रूप से छापा मारकर मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली के गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन की लकड़ी बरामद की थी। पुलिस ने बरामद हुई चंदन की लकड़ी की कीमत करीब एक अरब रुपये बताई थी। उस समय पुलिस ने मौके से अरशद अली अंसारी, महमूद आलम अंसारी और मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया था। इन तीनों को चंदन तस्कर बताया था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक जांच में अमरोहा निवासी कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी चंदन की लकड़ी की तस्करी के मुख्य आरोपी पाए गए थे। ये लोग गिरोह बनाकर देश-विदेशों में जगह-जगह चंदन और चंदन की लकड़ी तस्करी कर पहुंचवाते थे। लाल और सफेद चंदन की लकड़ी से होने वाली काली कमाई से कमर अहमद अंसारी ने दिल्ली और अमरोहा में आलीशान कोठियां खड़ी कर ली थीं। संवाद