फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha

खेत में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime,amroha
नौगांवा सादात। फसल की सिंचाई करने गए किसान का शव पड़ोसी के खेत में मिला। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। किसान के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि कान से खून बह रहा था। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के कताई मिल के पास की है। क्षेत्र के याहियापुर गांव में चंदन सिंह का परिवार रहता है। उनका 48 वर्षीय बेटा हरिराज सिंह पेशे से किसान था। वह कई सालों से पत्नी राकेश देवी और दो बच्चों के साथ अमरोहा नौगांवा सादात रोड स्थित कताई मिल के पास मकान बनाकर रहता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब तीन बजे हरिराज सिंह खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें फोन किया, मगर नंबर बंद था। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात भर परिजन उनकी तलाश करते रहे। कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव के ही रहने वाले महकार सिंह अपने खेत पर चारा लेने गए, तभी उनके खेत में हरिराज सिंह का शव पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संत कुमार मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनके भतीजे अमित कुमार ने बताया कि चाचा हरिराज सिंह के माथे और गाल पर चोट के निशान मिले हैं। कानों से खून बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते तहरीर दी है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक पड़ोसी के खेत में कैसे पहुंचा, उसके चेहरे पर मिले चोट के निशान और कानों से खून बहने का क्या कारण है। इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

दरोगा पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाने की कोशिश करने का आरोप
अमरोहा। किसान हरिराज का शव पोस्टमार्टम भेजा गया जो परिजन भी पहुंच गए। इसी बीच नौगांवा सादात थाने में तैनात दरोगा वहां पहुंचे और एक कर्मचारी को अपनी प्राइवेट कार में बैठाकर ले गए। पोस्टमार्टम हाउस से कुछ दूरी पर कर्मचारी से बात करते दिखे। इस पर हरिराज के परिजनों ने नाराजगी जताई। मृतक के भतीजे अमित ने आरोप लगाया कि दरोगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाना चाहते है। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष संत कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। कहा कि पोस्टमार्टम में निष्पक्षता रहेगी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed