{"_id":"62fbeace8164d41f612259bc","slug":"crime-amroha-hasanpur-news-mbd437971684","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर ससुराल आए युवक का खेत पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर ससुराल आए युवक का खेत पर मिला शव
विज्ञापन
ढबारसी। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल आए युवक की मौत हो गई। उसका शव खेत पर मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को दौरे पड़ते थे। दौरा पड़ने की वजह से मौत हुई है।
जनपद रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के अफजपुर कलीनगर निवासी 21 वर्षीय विक्रम पुत्र लाखन की आदमपुर क्षेत्र के सूबरा गांव में ससुराल है। परिजनों के अनुसार बिक्रम अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल आया था। मंगलवार सुबह विक्रम शौच के लिए जंगल गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। इस पर ससुरालियों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में जाकर देखा तो विक्रम पानी के गड्ढे के पास मृत पड़ा था। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
विक्रम की शादी दो वर्ष पूर्व सूवरा निवासी बालकिशन की बेटी सोमवती के साथ हुई थी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि विक्रम की मौत के बाद उसके परिजन आए थे। लोगों ने बताया कि विक्रम को दौरे पड़ते थे। उसकी पानी में गिरने से मौत हुई है। परिजनों ने लिखित में दिया है कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।