फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime,amroha

फौज में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को गोली मारकर घायल किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime,amroha
मंडी धनौरा। फौज में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक से घटना के बारे में जानकारी की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सैरकपुर निवासी अनिल कुमार का 20 वर्षीय पुत्र विशाल फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। वह मंगलवार की दोपहर बाइक से अमरोहा मार्ग स्थित एक मैदान पर शारीरिक अभ्यास करने जा रहा था। ग्राम गादीखेड़ा के निकट रामगंगा पोषक नहर पुल पर कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि एक युवक ने विशाल के डंडा मारकर उसे नीचे गिर गया। विशाल वहां से भागने लगा तो एक युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसकी जांघ पर लगी। वह घायल होकर नीचे गिर गया। घटना के बाद झगड़ा कर रहे युवक वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने विशाल से घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष का कहना था कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनदीप का कहना था कि विशाल की जांघ में गोली लगने की पुष्टि नहीं की जा सकती है। विशाल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed