फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   criket tournament

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दिल्ली ने रुड़की को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
criket tournament
अमरोहा। स्व. मास्टर भूरे खा और स्व. आरिफ फारुख मेमोरियल सद्भावना कप 2021 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन दिल्ली और रुड़की की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। गेंदबाजों पर बल्लेबाज हावी दिखे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दिल्ली ने रुड़की हो हरा दिया। दिल्ली टीम के खिलाड़ी शिवम त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 85 गेंदों में 113 रन की जबरदस्त पारी खेली। जिसकी बदौलत वह मैन ऑफ दि मैच चुने गए।
विज्ञापन

नगर के मिनी स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ फहद पाशा, नासिर फारुख और इमरान पाशा ने संयुक्त रूप से किया। मैच का टॉस जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन द्वारा कराया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच रवि ब्रदर्स दिल्ली एकादश और सैनी क्रिकेट एकेडमी रुड़की के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सैनी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 215 रन लक्ष्य रखा। जिसमें कुणालवीर ने 48 गेंदों में 40 रन और गोची ने 36 बोलों में 40 और राजेश ने 36 बॉल में 33 रन बनाए। दिल्ली के लिए शिवम त्रिपाठी ने 5 ओवरों में 34 रन देकर दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रवि ब्रदर्स दिल्ली की टीम के बल्लेबाज शिवम त्रिपाठी (त्रिपुरा स्टेट के रणजी खिलाड़ी) ने 85 गेंदों में 113 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जबकि नीरज ने 42 गेंदों में 67 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों की बदौलत रवि ब्रदर्स ने मैच जीत लिया। रुड़की के लिए गोपी ने 6 ओवरों में 32 रन देकर दो विकेट लिए। मैच में अंपायर की भूमिका रवि रावत और शमशाद ने निभाई। इस दौरान डीसीए के अध्यक्ष रिजवान पाशा, चमन चौहान, रोहित चंदेल, महशर अली, जाहिद अली, मुकर्रम, तारिक, नदीम अहमद, अनस, नजम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed