{"_id":"68c1eb6fad0aee4e640ae0de","slug":"cricket-bulandshahr-won-the-match-by-135-runs-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-147442-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : बुलंदशहर ने 135 रनों से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : बुलंदशहर ने 135 रनों से जीता मुकाबला
Thu, 11 Sep 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम उत्कर्ष मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने की। पहला मुकाबला नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर और आरआरके क्रिकेट एकेडमी चंदौसी के बीच हुआ। इसे नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने 135 रन से जीत लिया।
टूर्नामेंट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीम शामिल हैं। सभी टीमों के तीन-तीन लीग मैच कराए जाएंगे। सभी मैच 40-40 ओवर के होंगे। पहले दिन नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर और आरआरके क्रिकेट एकेडमी चंदौसी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम के लिए लिए शिवांश शर्मा ने 44, भावित अग्रवाल ने 38 व ऋषभ चौधरी ने नाबाद 21 रन बनाए। आरआर के क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में पीयूष ने तीन व मोहित और हार्दिक अग्रवाल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में आरआरके क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम मात्र 53 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक इवने अली ने 19 रन बनाए। नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में लक्ष्य चौधरी और कार्तिक गहलोत ने तीन-तीन व आदित्य और रमन गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 135 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कार्तिक गहलोत व गेम चेंजर पीयूष को चुना गया। अंपायर मोहम्मद सायम और शहजाद अहमद रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अलीम रहे। मैच के दौरान क्रिकेट रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ मलिक, अमित कुमार त्यागी, रजत राज, राजकुमार, ओमदत्त शर्मा, तरुण चीमा आदि मौजूद रहे।