फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Country in safe hands, enemy cannot lift his eyes: Kanta

सुरक्षित हाथों में देश, दुश्मन आंख उठा कर नहीं देख सकता: कांता कर्दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Country in safe hands, enemy cannot lift his eyes: Kanta
नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बोलती वक्ता। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। दुश्मन ताकतें आंख उठा कर नहीं देख सकतीं। उन्हें नेस्तनाबूद करने की क्षमता वीर जवानों में है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की संप्रभुता, अखंडता और एकता बरकरार है। अनुच्छेद 370 का खात्मा, भव्य राम मंदिर, तीन तलाक के खिलाफ कानून बना कर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। वह रविवार को एआरटीओ कार्यालय के समीप स्थित मैरेज हॉल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रह थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव करीब है। कार्यकर्ता तैयार हो जाए। विरोधी दलों के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाए। पीएम आवास, स्ट्रीट वेंडर्स को 10-10 हजार रुपये का लोन समेत अन्य योजना के बारे में बताए। ताकि विरोधी दलों की साजिश बेनकाब हो सके। जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के खात्मे के लिए सरकार कृत संकल्पित है। दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण हुआ है। विधायक संगीता चौहान ने कहा कि पार्टी से प्रबुद्ध व्यक्तियों को जोड़ेंगे इससे समाज में संदेश जाएगा। इन लोगों के जरिए योजना की सफलता के बारे में जानकारी मिल सकती है। उन्होंने विरोधी दलों पर हमला बोला। कहा कि वह केवल अपने हित की बात करते हैं लेकिन भाजपा सभी वर्गों के विकास की बात कर रही है। योजनाओं के लाभ से सभी लोग आच्छादित हैं। कार्यक्रम में चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी आदि शामिल रहे। इस दौरान कैलाश त्यागी, बलवंत यादव, रंजना ढिल्लो, चंद्रभान भाटी, अवनीश बंसल, भूप सिंह, अजय चौहान, शुभम चौधरी, ऊषा शर्मा, पवनीत दिवाकर, भगवंत चौहान, प्रदीप चौधरी, योगेश चौधरी, धर्मेद्र चौहान, अमरपाल चौहान, रामनिवास गोला, डॉ. रविंद्र सिंह, रोहताश गुर्जर, सुधीर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed