{"_id":"62ab761743fc656d763eec14","slug":"council-schools-open-after-summer-vacation-only-30-percent-children-reached-on-the-first-day-jpnagar-news-mbd431675314","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मावकाश के बाद खुले परिषदीय स्कूल, पहले दिन पहुंचे मात्र 30 फीसदी बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मावकाश के बाद खुले परिषदीय स्कूल, पहले दिन पहुंचे मात्र 30 फीसदी बच्चे
विज्ञापन
अमरोहा नगर के पीरजादा स्थित कन्या पाठशाला स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद
- फोटो : JPNAGAR
जिले में ग्रीष्मावकाश के बाद बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए। पहले दिन बच्चों की संख्या केवल 30 फीसदी ही रही। वहीं शिक्षक स्कूलों में विभागीय कार्य निपटाने में जुटे रहे। गर्मी की छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की।
जिले में 1266 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.50 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। नये सत्र की शुरुआत अप्रैल माह में ही हो गई थी। ग्रीष्मावकाश के बाद बृहस्पतिवार को स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। कई स्कूलों में तो इक्का-दुक्का बच्चे ही पढ़ाई करने पहुंचे। पहले दिन स्कूल खुलने पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने कुछ स्कूलों की पड़ताल की। सबसे पहले टीम उच्च प्राथमिक विद्यालय खेतापुर जागरी पहुंची। यहां करीब 145 बच्चे पंजीकृत हैं, जबकि केवल 31 उपस्थित मिले। जबकि छह शिक्षक तैनात हैं, उनमें से पांच शिक्षक मौजूद थे। जबकि एक शिक्षक के छुट्टी पर होने की बात सामने आई।
इसके अलावा प्राइमरी विद्यालय दाउद सराय में पंजीकृत 125 में से केवल 28 उपस्थित मिले। कन्या पाठशाला पीरजादा में पंजीकृत 165 बच्चों में से 29 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते मिले। बीएसए कार्यालय से जानकारी मिली कि पहले दिन स्कूलों में केवल 30 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यालय से सभी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि वह अपने विद्यालयों से जुड़े बच्चों को स्कूल आने के लिए जागरूक करेंगे। वहीं निजी स्कूलों में एक चार जुलाई के बीच शिक्षण कार्य शुरू होगा।