{"_id":"5dc06ad28ebc3e93af0f7439","slug":"corruption-hasanpur-news-mbd328094749","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते हुए हसनपुर ब्लॉक के एपीओ का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते हुए हसनपुर ब्लॉक के एपीओ का वीडियो वायरल
विज्ञापन
कुलदीप सिंह, प्रधान बेगपुर मुंडा।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। ब्लॉक में तैनात एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) का मनरेगा से संबंधित भुगतान की फाइलों को पास कराने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। गांव बेगपुर मुंडा के ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने यह वीडियो बनाया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई। मामले में उच्चाधिकारी जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा के प्रधान कुलदीप का कहना है कि बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। तीन माह से मनरेगा के कार्यों की भुगतान से संबंधित फाइल पास नहीं हो पा रही। जिससे मनरेगा मजदूरों को भी भुगतान नहीं हो पा रहा। काफी प्रयास करने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ। आरोप लगाया कि तीन प्रतिशत एपीओ और पांच प्रतिशत कमीशन बीडीओ के नाम पर लिया जाता है। किसी अधिकारी से शिकायत की जाती है तो कोई ध्यान नहीं देता। इससे परेशान होकर महिला एपीओ को पांच हजार की रिश्वत देते हुए वीडियो बनाई, जबकि उसके द्वारा दो फाइलों पर तीस हजार रुपये मांगे गए। वीडियो में पांच प्रतिशत कमीशन बीडीओ को देने का भी जिक्र है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भी की गई है। मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से ब्लॉक के कर्मचारियों और अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा। दो फाइलों पर तीस हजार रुपये एपीओ द्वारा मांगे गए। पांच हजार देने पर उसने काम नहीं किया। उसकी वीडियो भी बनी हुई है। डीएम को वीडियो व प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। - कुलदीप, प्रधान बेगपुर मुंडा, विकास क्षेत्र हसनपुर
विज्ञापन
मुझ पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। अभी मैंने कोई वीडियो नहीं देखा है। मैं ईमानदारी के साथ कार्य करती हूं। - शालिनी यादव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ब्लॉक हसनपुर।
एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। वीडियो की पूरी जांच कराई जा जाएगी। इसे उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार, बीडीओ हसनपुर
किसी भी प्रकार के वीडियो के वायरल होने का मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है। तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा। कार्रवाई की जाएगी।
- उद्भव त्रिपाठी, एसडीएम हसनपुर