डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने शुक्रवार को मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रैम्प, बिजली आपूर्ति, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। डीआईओएस से कहा कि प्रधानाचार्यों से समन्वय बना कर सभी तरह की कमियों को दूर कर लिया जाए। ताकि चुनाव के दौरान असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। मतदाताओं के आने जाने के रास्ते सुविधाजनक होना चाहिए। ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को आने जाने में सहूलियत मिल सके।
जिले में चार विधानसभाक्षेत्र में कुल 1,601 मतदेय स्थल है। विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए तैयारियों में तेजी आ गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थलों में कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया है। ताकि मतदान के दौरान आसानी रहे। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी शुक्रवार को कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में पहुंचें। उन्होंने मतदेय स्थलों के बारे में जानकारी लिया। इसके साथ ही मतदाताओं के आने और जाने के रास्ते के बारे में पूछा। इसके बाद वह राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचें। यहां पर रैम्प समेत बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद वह जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में गए। यहां पर भी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद वह नौगांवा सादात के फरीदी मेमोरियल इंटर कॉलेज में मूलभूत सुविधा को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यवस्था नहीं हो सकी है उसे तत्काल पूरा कर लिया जाए ताकि निर्वाचन के काम में अड़चन नहीं आए। इस दौरान एसपी पूनम, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एसडीएम विजय शंकर आदि रहे।