{"_id":"6278d389ad50f05c7e2c20b6","slug":"coronavirus-in-amroha-two-more-including-judicial-officer-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में कोरोना: न्यायिक अधिकारी की पत्नी समेत दो और मिले संक्रमित, जिले में सक्रिय मामलों की संख्या हुई चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में कोरोना: न्यायिक अधिकारी की पत्नी समेत दो और मिले संक्रमित, जिले में सक्रिय मामलों की संख्या हुई चार
Mon, 09 May 2022 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 May 2022 02:10 PM IST
सार
अमरोहा में एक न्यायिक अधिकारी की पत्नी समेत दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल जिले में चार मरीज सक्रिय हैं। लगातार संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा जिले के एक न्यायिक अधिकारी की पत्नी समेत दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में सक्रिय मामलों की संख्या चार हो गई है। लगातार कोरोना के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
अमरोहा जिले में कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पिछले एक महीने में कोरोना से आठ मरीज मिल चुके हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। जिसमें चार लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि सोमवार को न्यायिक अधिकारी की पत्नी और गजरौला की एक फैक्टरी कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जनपद न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र सिंह ने न्यायिक अधिकारी की पत्नी की कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन