फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus distroy jacket business

जैकेट कारोबार पर कोरोना वायरस की मार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona virus distroy jacket business
नौगांवा सादात में जैकेट में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा सादात के जैकेट कारोबार पर चीन के कोरोना वायरस की मार पड़ने लगी है। कोरोना वायरस से जूझ रहे चीन से जैकेट में इस्तेमाल होने वाले कपड़े नहीं आ रहे हैं। इसके चलते बीस दिनों में जैकेट के पकड़ों के दामों में पांच रुपये से बारह रुपये की वृद्धि हुई है। अगर दो से तीन महीने हालात ऐसे ही बने रहे तो कपड़ों के साथ-साथ जैकेट उद्योग में प्रयोग होने वाले कच्चे माल के दाम दोगुने से भी अधिक हो सकते हैं। जिसे लेकर जैकेट कारोबारी परेशान हैं।
विज्ञापन

नौगांवा सादात में जैकेट कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। यहां के छोटे बड़े करीब दो सौ कारखाने हैं। जहां जैकेट बनते हैं। जैकेट कारोबारी अभी से अगले सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। जैकेट के लिए कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी। लेकिन कारोबारियों को चीन के कोरोना वायरस से झटका लग रहा है। कोरोना वायरस के चलते चीन से कई सामानों का आयात नहीं हो रहा है। इसमें जैकेट में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भी शामिल है। इसके चलते कपड़ों के दाम बढ़ने लगे हैं। पिछले बीस दिनों में जैकेट में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा बटर एनएस, एनएस और सुपर ट्यूल के दामों में पांच रुपये से बारह रुपये का इजाफा हो गया है। अगर कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हुआ तो नौगांवा का जैकेट कारोबार को बड़ा नुकसान हो सकता है। अगले तीन-चार महीने में चीन से कपड़े नहीं आए तो दाम दोगुने हो सकते हैं। यही नहीं कपड़ों और दूसरे मटैरियल की कमी भी हो सकती है।
विज्ञापन

किस कपड़े में कितने की वृद्धि
कपड़ा पहले अब
बटर एनएस 40 रुपये 52 रुपये
सुपर ट्यूल 44 रुपये 52 रुपये
एनएस 22 रुपय 27 रुपये
होंडा नॉइलान 29 रुपये 36 रुपये
नोट: कपड़ों के दाम प्रति मीटर है।
जैकेट में ये लगते हैं मटैरियल
बटर एनएस, सुपर ट्यूल, एनएस, होंडा नाइलॉन, टापटा, पूंगी, बटन, बटन आईलाइट, जेन, फर आदि।
कपड़ों की खरीद शुरू होने पर हुई जानकारी
नौगांवा सादात। अभी सिर्फ कपड़ों के दाम बढ़े हैं। इसकी भी जानकारी कपड़े खरीदने पर कारोबारियों को हुई। चेन, बटन समेत जैकेट में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामानों के दामों में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइना से माल नहीं आने पर जैकेट मटेरियल के दाम दोगुने से अधिक हो जाएंगे। इससे जैकेट के छोटे कारोबारियों को परेशानी होगी। उनका कारोबार चौपट हो सकता है। सरकार छोटे कारोबारियों की मदद करे। अभी और दाम बढ़ने की उम्मीद है।
- हाजी अकरम अंसारी, जैकेट मटेरियल कारोबारी।
अगर अप्रैल मई तक यही हालात रहे तो जैकेट मटेरियल के दाम बढ़ सकते हैं। सभी मटेरियल के दाम बढ़ जाएंगे। कारखानों में मटेरियल की सप्लाई नहीं हो पाएगी। इससे जैकेट की कास्टिंग बढ़ जाएगी। जैकेट जनरल रेट से कहीं ज्यादा दाम में बिकेंगे।
- हाजी इस्लामुद्दीन, जैकेट मटैरियल कारोबारी
पशोपेश में जैकेट कारोबारी
नौगांवा सादात। जैकेट मटैरियल की खरीद को लेकर कारोबारी पशोपेश में हैं। एक ओर उन्हें सिजन की शुरुआत करनी है। दूसरी ओर जैकेट मटैरियल के दाम बढ़ने लगे हैं। अगर चाइना में हालात सामान्य हो गए तो दाम गिर जाएंगे। अगर हालात सामान्य नहीं हुए तो दाम आसमान छूने लगेंगे। ऐसे में कारखानेदार जैकेट मटैरियल खरीदें या नहीं खरीदें, इसे लेकर पशोपेश में हैं।

70 फीसदी चाइना से आता है मटेरियल
नौगांवा सादात। जैकेट में लगने वाले फर को छोड़कर सभी मटेरियल की सप्लाई चाइना से होती है। सत्तर फीसदी जैकेट मटेरियल वहीं से आता है। अगर इस बार चाइना से मटेरियल नहीं आया तो विकल्प के लिए कोरिया से माल आ सकता है। लेकिन इससे मटैरियल की कीमत बढ़ना तय है। साथ ही सप्लाई भी पूरी होनी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed