फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive

मेरठ-गाजियाबाद की प्राइवेट लैब की जांच में अमरोहा की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
corona positive
अमरोहा। जिले में दो और महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। एक मेरठ और दूसरी गाजियाबाद की निजी लैब की जांच में पॉजिटिव मिली है। जबकि सरकारी लैब से 237 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसमें पांच आशंकितों के सैंपल दोबारा लैब भेजे जाएंगे। अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 146 हो गया है। चार मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 38 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला कोर्ट पूर्वी निवासी एक 67 वर्षीय महिला ने गाजियाबाद के निजी अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला गाजियाबाद में ही इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी महिला ने मेरठ में जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में दो और कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सीएमओ डॉ मेघ सिंह के मुताबिक जिले में अब तक 6783 लोगों के सैंपल कराए गए हैं। इनमें से 6203 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। कुल 6071 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। कुल 146 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 105 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी 38 केस एक्टिव चल रहे हैं। इसमें 36 मरीजों को इलाज वैंक्टेश्वर और दो मरीजों का इलाज टीएमयू मुरादाबाद में चल रहा है। जिले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 580 सैंपलों की रिपोर्ट लखनऊ लैब में प्रतीक्षारत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed