फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona positive found

कोरोना संक्रमित अधेड़ की मौत, उझारी का ईओ समेत 281 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
corona positive found
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। रविवार को अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उझारी ईओ, बैंक कर्मी, स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों समेत 281 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। जबकि अमरोहा नगर में एक ही मोहल्ले के चौदह लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 952 केस एक्टिव हो गए हैं। छह दिन में 10 मौतों से हड़कंप मचा है। कोरोना जिले में 64 लोगों की जान लील चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को 665 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 147 लोग संक्रमित मिले हैं। प्राइवेट लैब से 44, जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 1111 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमे 96 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों जांचों में अमरोहा नगर के 102, गजरौला में 30, हसनपुर में 61, धनौरा में 41 और जोया में 47 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में अमरोहा के एक मोहल्ले के रहने वाले पिता पुत्र समेत 14 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि हसनपुर कोतवाली में एक पुलिस कर्मी, अमरोहा ब्लॉक के 6 कर्मचारी, तीन स्वास्थ्य कर्मी और दो बैंक कर्मचारी, उझारी ईओ शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित एक अधेड़ की मौत हो गई है। मरने वाला अमरोहा नगर एक मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय अधेड़ है। उनके परिवार में तीन लोग और भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed