{"_id":"5f00ccce8ebc3e42cc6620dd","slug":"corona-negative-jpnagar-news-mbd354746479","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 149 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, 18 डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 149 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, 18 डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लखनऊ में प्रतीक्षारत चल रहे 149 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। निगेटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग में राहत की सांस ली। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 154 है। 18 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब 25 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शनिवार तक 7190 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 6688 सैंपलों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। 6549 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कुल 154 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार को पीजीआई लखनऊ से 149 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद चिकित्सकों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी 502 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। फिलहाल जिले में 25 केस एक्टिव चल रहे हैं। इसमें 21 मरीजों का इलाज वैंक्टेश्वर हास्पिटल में चल रहा है। जबकि चार मरीज मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती है। सीएमओ डॉ मेघसिंह ने बताया कि वैंक्टेश्वर में भर्ती 18 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।