फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

सास-बहू और किराना व्यापारी सहित 27 लोग मिले संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। गुरुवार को सास-बहू, किराना व्यापारी, दो बुजुर्ग सहित 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2842 पहुंच गई है। जबकि 298 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 85 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 5 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1361 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 12 लोग संक्रमित निकले। जबकि छह लोग प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों सास-बहू, किराना व्यापारी, दो बुजुर्ग और एक गांव के पांच लोग शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया गुरुवार को जिलेभर में कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2842 पहुंच गई है। कुल 298 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 113154 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1392 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed