फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

प्राइवेट जांच में पॉजिटिव महिला की 73 घंटे बाद सरकारी रिपोर्ट निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona
मंडी धनौरा/अमरोहा। जिले की 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की 73 घंटे के भीतर हुई दूसरी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। किडनी की मरीज इस महिला का पहला सैंपल छह मई को मेरठ के निजी लैब में कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि दूसरा सैंपल नौ मई को जिले के स्वास्थ्य विभाग ने कराया था। रिपोर्ट आने के बाद महिला को विम्स हास्पिटल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की 75 वर्षीय महिला किडनी की मरीज है। पिछले छह साल से उसकी डायलिसिस हो रही है। छह मई को महिला डायलिसिस के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल गई थी। जहां डाक्टरों ने दोपहर दो बजे निज लैब में महिला का सैंपल कराया। जांच में महिला संक्रमित पाई गई। नौ मई को इसकी सूचना सीएमओ मेरठ ने अमरोहा सीएमओ को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। जहां दोपहर तीन बजे महिला का दोबारा सैंपल कराया गया। वहीं महिला को विम्स हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया। साथ ही परिवार के पांच सदस्यों का भी सैंपल लिया गया। जिसे जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया। बुधवार को आई 17 सैंपलों की रिपोर्ट में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। महिला और उसके परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 73 घंटे में दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर महिला की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

- 17 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। सभी निगेटिव है। महिला और उसके परिवार के पांच सदस्यों की भी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद महिला को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। - डा. मेघ सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल के समय मरीज के संक्रमण की स्थिति तय करती है रिकवरी
अमरोहा। डिस्टिक एपेडियोलॉजिस्ट डा. जावेद अख्तर सिद्दीकी का कहना है कि सैंपल के समय मरीज कोरोना संक्रमण का स्टेज क्या है या वायरस के संपर्क में आए कितने दिन हो गए, ये मरीज की रिकवरी को तय करती है। वैसे वायरस के संपर्क में आने के चौदह दिन के भीतर लक्षण सामने आ जाते हैं। कई बार चौदह दिन के बाद भी लक्षण आते हैं। यही वजह है कि चौदह दिन बाद भी मरीज को सर्विलांस पर रखा जाता है। सामान्य तौर पर पता चल जाने पर पांच से चौदह दिन के दिन के भीतर रिकवरी हो सकती है।

ये है गाइड लाइन
- कोरोना संक्रमित होने पर चौदह दिन के भीतर दूसरा सैंपल कराया जाता है, ये सैंपल बारहवें दिन कराया जाता है, इसके बाद चौबीस घंटे भीतर तीसरा सैंपल कराया जाता है। दोनों रिपोर्ट निगेटिव होने पर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाता है।
ये हो सकते हैं 73 घंटे में रिपोर्ट निगेटिव होने के कारण
- प्राइवेट लैब की कैलिब्रेशन सेटिंग लो हो सकती है या सरकार लैब की कैलिब्रेशन सेटिंग हाई हो सकती है
- पहले सैंपल के समय मरीज रिकवरी की ओर सकता है
- सैंपल ठीक ढंग से नहीं लिया गया हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed