{"_id":"61c6255ccb6d4f13b81718d5","slug":"corona-confirmed-in-cancer-patient-admitted-in-delhi-jpnagar-news-mbd413802646","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भर्ती कैंसर के मरीज में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भर्ती कैंसर के मरीज में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना के खतरे के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। शुक्रवार को फिर दिल्ली में भर्ती अमरोहा निवासी कैंसर के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या चार हो गई है। चिकित्सक मंडी धनौरा निवासी मां-बेटे के स्वास्थ्य में सुधार बता रहे हैं। उधर 21 लोग और विदेश यात्रा करके अमरोहा लौटे हैं। सभी को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
जिले में विदेश यात्रा करके लौटने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 21 लोग और अमरोहा लौटे हैं। अब तक 384 लोग आ चुके हैं। वहीं, टीकाकरण अभियान के चलते 170 बूथों पर 13480 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है। यह टीकाकरण लक्ष्य के 34100 के सापेक्ष आधे से भी कम हैं, जो चिंता का विषय है। उधर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती नगर के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह पिछले काफी समय के कैंसर से पीड़ित थे। सर्जरी करने से पहले कराई गई कोविड की जांच में वह पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या चार हो गई है। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर के अस्पतालों में 959 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 306 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जबकि 653 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।