फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona and omicron latest news 20 people found corona infected in RTPCR in Amroha

अमरोहा: आरटीपीसीआर जांच में 20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या 24 हुई

Tue, 28 Dec 2021 12:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 12:16 PM IST
सार

दो दिन पहले करीब 500 लोगों के सैंपल जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए थे। सोमवार रात इनकी जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 20 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
corona and omicron latest news 20 people found corona infected in RTPCR in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमरोहा जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आरटीपीसीआर की जांच में 20 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले करीब 500 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा लैब भेजे गए थे। सोमवार रात इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें महिला समेत 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें हसनपुर में नौ, जोया छह, अमरोहा नगर में चार और मंडी धनौरा में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मरीजों को पिछले कई दिन से खांसी-बुखार की शिकायत थी। सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। जनपद में अब सक्रिय मामलों की संख्या 24 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed