{"_id":"622e3e47416bb26bfc7733dd","slug":"controversial-words-of-mukhiya-gurjar-viral-on-social-media-hasanpur-news-mbd4214969119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखिया गुर्जर के विवादित बोल सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखिया गुर्जर के विवादित बोल सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर विधानसभा सीट से सपा से चुनाव लड़े मुखिया गुर्जर के विवादित बोल सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई। चुनाव हारने के बाद पहली बार मुखिया गुर्जर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव हारा हूं, हौसला नहीं हारा। उन्होंने कहा कि यदि विधायक के दबाव में प्रशासन के लोगों ने मेरे कार्यकर्ता को सताया, तो मैं थानों पर चढ़ाई कर दूंगा। इस संबंध में भाजपाइयों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामले में मुखिया गुर्जर समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार को मुखिया गुर्जर हसनपुर में एचआर सिटी में चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कहा कि चुनाव हार गया, तो कोई बात नहीं। लोगों ने मेरा खूब सम्मान किया है। सदन में ना सही तो सड़क पर जनता के हित के लिए संघर्ष करूंगा। इस दौरान उनके बोल बिगड़ गए। कहा कि यदि मेरे किसी भी कार्यकर्ता को विधायक के दबाव में प्रशासन के अधिकारियों ने सताया, तो मैं इससे नहीं घबराता। सीधे थानों पर चढ़ाई कर दूंगा। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपाइयों ने थाने में इसकी शिकायत कर दी। कोतवाल ने मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई कर दी। इससे पहले मुखिया गुर्जर पर चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामले दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में मुखिया गुर्जर, श्यामवीर नागर निवासी हैदलपुर, यूसुफ बंजारा निवासी हैबतपुर बंजारा, जाहिद सैफी निवासी मोहम्मद बाडा हसनपुर व वसीम निवासी गांव पिपलौती एवं 40-50 अन्य समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।