{"_id":"5b1adc614f1c1bf26e8b6fa6","slug":"continue-raise-water-level-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेंे पानी बढ़ने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेंे पानी बढ़ने का सिलसिला जारी
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा पोषक नहर पर बना अस्थायी पैंटून पुल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बारिश से तिगरी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी लगभग दो फीट पानी और बढ़ गया है। इससे बाढ़ खंड विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
पहाड़ों पर रुक-रुककर हो रही बारिश का असर तिगरी गंगा में दिखने लगा है। पिछले तीन दिन से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार की रात हरिद्वार व बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने पर सुबह के समय गंगा के जलस्तर में पहले से दो फीट का इजाफा हो गया है। अब तीन दिन में लगभग पांच फीट की बढ़ोत्तरी से दर्ज की गई है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखकर बाढ़ खंड विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं जलस्तर की रीडिंग नापने के लिए बाढ़ खंड की चौकी पर गेज भी लगा दिया है। हालांकि इस गेज से गंगा की रीडिंग 15 जून से नापी जाएगी। चूंकि इसी दिन से कागजी कार्रवाई शुरु होगी। जेई प्रदीप सागर ने बताया कि गंगा के जलस्तर में इजाफा लगातार हो रहा है। पिछले तीन दिन से गंगा का पानी लगभग पांच फीट ऊंचाई से गुजर रहा है। उधर, पपसरा रिंग बांध पर दुरुस्तीकरण का कार्य भी तेजी के साथ चल रहा है।