फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Container touched by high tension line, spread current

हाईटेंशन लाइन से टच हुआ कंटेनर, फैला करंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Container touched by high tension line, spread current
इस्लामनगर रोड पर बाग से आम भरने जा रहा एक कंटेनर हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। कंटेनर के हाईटेंशन लाइन के टच होने पर उसमें करंट फैल गया। कंटेनर पर बैठे मजदूरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। एक मजदूर करंट लगने से मामूली रूप से झुलस गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अमरोहा क्षेत्र का एक कंटेनर इस्लामनगर रोड पर ग्राम पतेवा के पास आम के बाग से आम की पेटियां भरने जा रहा था। वहां सड़क पर हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। कंटेनर के ऊपर मजदूर भी बैठे हुए थे। कुछ दूर जाने पर कंटेनर का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन के तारों से टच हो गया। तारों से टच होने पर कंटेनर पर बैठे मजदूरों को जोरदार झटका लगा। मजदूरों ने चलते कंटेनर से नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। एक मजदूर पप्पू करंट लगने से झुलस गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नीचे लटक रहे तारों को ऊंचा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed