फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Construction work of fire station is going on at a fast pace in Daura

Amroha News: दौरारा में तेजी से चल रहा फायर स्टेशन का निर्माण कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Construction work of fire station is going on at a fast pace in Daura
रहरा। तहसील क्षेत्र के दौरारा में आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह फायर स्टेशन क्षेत्र में आग की घटनाओं से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। जिसका लाभ लोगों को मिल सकेगा। यह फायर स्टेशन दो यूनिट का होगा, जिसमें आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस अग्निशमन गाड़ियां और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

गांव दौरारा में करीब दो साल पहले फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कार्यदायी संस्था विश्व बैंक खंड लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद मंडल के द्वारा करीब 15 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। अबतक 90 प्रतिशत कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। फायर स्टेशन में कर्मचारियों के लिए आवास, कार्यालय और प्रशिक्षण केंद्र भी बनाए जाएंगे। यह फायर स्टेशन क्षेत्र में आग की घटनाओं से निपटने के लिए तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगा। आग की घटनाओं से निपटने में मदद मिलेगी और जान-माल की हानि को कम किया जा सकेगा। यह फायर स्टेशन क्षेत्र के लोगों के लिए आग की घटनाओं संबंध में सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed