फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Construction of underpass on the highway will be completed in ten days

Amroha News: दस दिन में पूरा हो जाएगा हाईवे पर अंडरपास का निर्माण

Sat, 08 Mar 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of underpass on the highway will be completed in ten days
गजरौला। हाईवे पर बन रहे अंडरपास का निर्माण कार्य दस दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद दोनों तरफ के वाहन अंडरपास पर दौड़ने लगेंगे। वहीं अंडरपास के निर्माण से आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बना रहे मुरादाबाद से दिल्ली लेन के एक अंडरपास का निर्माण पहले ही पूरा हो गया है, जबकि, दिल्ली से मुरादाबाद लेन के अंडरपास पर तेजी से काम चल रहा है। फिलहाल, मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को अंडरपास के बगल से अस्थायी सड़क बनाकर निकाला जा रहा है, जबकि, दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहनों को रॉन्ग साइड से मुरादाबाद-दिल्ली लेन पर बने अंडरपास के ऊपर से भेजा जा रहे है।
विज्ञापन

कांकाठेर के सामने हाईवे पर 700 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जा रहा है। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर अंडरपास का काम बीते साल पूरा हो गया, लेकिन दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर अंडरपास का काम अधूरा है। इसकी चौड़ाई 12 मीटर व ऊंचाई साढ़े चार मीटर रहेगी। निर्माण कार्य के चलते मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले लेन पर बने अंडरपास से वाहन गुजर रहे हैं। दिल्ली से आने वाले वाहनों को निर्माणाधीन अंडरपास के ऊपर जाने से रोकने के लिए भी पत्थरों का अस्थायी अवरोधक बना है। इस कारण अंडरपास के दोनों तरफ मोड़ बन गया है। जिसके पास आते ही वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है। कई बार जाम के हालात बन जाते हैं। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी का दावा है कि दस दिन में अंडरपास का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद अस्थायी अवरोध हटा दिए जाएंगे। अपनी-अपनी लेन के अंडरपास पर वाहन दौड़ने लगेंगे। हाईवे पर जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन


हॉट मिक्स प्लांट में आई खामी के कारण चार दिन बंद रहा निर्माण कार्य
गजरौला। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 2019 से चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। अब तक चार लेन हाईवे था। जिसे छह लेन किया जा रहा है। जहां-तहां थोड़ा बहुत काम छोड़ दिया जाए तो अधिकांश काम हो गया है। हाईवे चौड़ीकरण में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री के लिए हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हॉट मिक्स प्लांट है। जिसमें आधुनिक मशीनाें से बजरी, बजरपुट, सीमेंट आदि को मिलाकर हाईवे पर डालने के लिए तैयार किया जाता है। हॉट मिक्स प्लांट से ही गजरौला क्षेत्र के गांव कांकाठेर के सामने और नगर के नाईपुरा मोहल्ले के सामने हाईवे पर बनाए जा रहे अंडरपास पर माल आता है। मगर हॉट मिक्स प्लांट की मशीन में चार दिन पूर्व खामी आ गई। जिससे हाईवे चौड़ीकरण के लिए माल की आपूर्ति नहीं हो सकी। चार दिन तक दोनों स्थानों पर अंडरपास पर काम रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास का निर्माण कार्य दस दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद दोनों तरफ के वाहन अंडरपास पर दौड़ने लगेंगे। आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। पिछले दिनों प्लांट में आई खामी दूर कर दी गई है। शुक्रवार से माल की आपूर्ति शुरू हो गई। शनिवार से काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।- ललित मोहन तिवारी, जीएम, हाईवे चौड़ीकरण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed