{"_id":"6259c7c34babec27a70298ac","slug":"construction-of-culvert-completed-not-ready-to-remove-piles-of-soil-jpnagar-news-mbd424877980","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया का निर्माण पूरा, मिट्टी के ढेर हटाने को तैयार नहीं जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया का निर्माण पूरा, मिट्टी के ढेर हटाने को तैयार नहीं जिम्मेदार
विज्ञापन
अमरोहा के टीपी नगर चौराहा स्थित पुलिया का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी बंद पड़ा रास्ता। संवा
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर से पानी की निकासी के लिए टीपी नगर चौराहे पर पुलिया का निर्माण दो दिन पहले पूरा हो चुका है। लेकिन, जिम्मेदारों ने न तो वहां की टूटी सड़क की मरम्मत कराई और ना मिट्टी के ढेर को हटवाया है। पुलिया के ऊपर से केवल बाइक ही निकल पा रही हैं। जबकि ऑटो रिक्शा या चार पहिया वाहनों के चालक छह किलोमीटर तक की दूरी तय करके जोया रोड पर आने को मजबूर हैं। शहर जाम से जूझ रहा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
शहर के आजाद रोड पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने टीपी नगर चौराहे पर पुलिया का निर्माण कराया है। इससे आजाद रोड पर बने नाले का पानी पुराने नाले में छोड़ा जाएगा। 28 मार्च से नगरपालिका ने नाले का निर्माण शुरू कराया था। नगर पालिका ईओ का दावा था कि करीब 12 लाख रुपये से बनने वाली इस पुलिया से आजाद रोड को जलभराव से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। ऐसे ही शहर के कुछ क्षेत्र का पानी कैलसा बाईपास की तरफ होते हुए कांठ रोड वाले नाले से निकाला जा रहा है। नगर पालिका ईओ ने पुलिया का निर्माण 15 दिन के भीतर पूरा कराने का दावा किया था। टीपी नगर चौराहा शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। इस चौराहे से हजारों वाहन रोजाना गुजरते हैं। नगर पालिका प्रशासन ने पुलिया का निर्माण तो दो दिन पहले ही पूरा करा दिया है लेकिन रास्ता अभी तक भी नहीं खुलवाया गया। नाला निर्माण के दौरान तोड़ी गई सड़क की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। उस पर पत्थर और मिट्टी पड़ी हुई है। जबकि कई टन मिट्टी का ढेर लगा हुआ है। जिससे रास्ता बाधित हो रहा है। मिट्टी के ढेर होने के कारण पुलिया से केवल बाइकें ही निकल पा रही हैं। जबकि ई-रिक्शा, कार, बस या अन्य वाहनों को अतरासी रोड स्थित आरटीओ ऑफिस के पास वाले बाईपास से होकर कलक्ट्रेट विकास भवन होते हुए जोया रोड पर आना पड़ रहा है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते वाहन चालकों को चार से छह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। टीपी नगर चौराहे पर स्थित दुकानदार पुलिया निर्माण के चलते परेशान हैं। बाइकों के निकलने और तेज हवा के चलते मिट्टी धूल दुकानों में पहुंच रही है। लापरवाही ये है कि पुलिया निर्माण पूरा होने के बाद भी शहर वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके चलते मोहल्ला कोट, अतरासी चौराहा, कल्याणपुरा चौराहा, आजाद रोड, पीरगढ़ की तमाम सड़कें जाम से जूझ रही हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
--------------
पुलिया का निर्माण पूरा हो गया है। कुछ काम बचा हुआ है। टूटी हुई सड़क की मरम्मत कराने के साथ एक या दो दिन में मिट्टी के ढेर को हटा दिया जाएगा।
- डॉ बृजेश सिंह, नगर पालिका अमरोहा