फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   constable suspend

हत्यारोपी सिपाही सस्पेंड, बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
constable suspend
अमरोहा। घर में घुसकर महिला सिपाही को गोली मारकर हत्या कर खुद को शूट करने वाले आरोपी सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के साथ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं महिला सिपाही के शव को कब्जे में लेकर मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया। अमरोहा की गार्द ने मुरादाबाद में ही महिला सिपाही को सलामी दी।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब सवा छह बजे सैदनगली थानाक्षेत्र में पीआरवी टीम के सदस्य सिपाही मनोज ढल ने गजरौला थाने में तैनात महिला सिपाही मेघा की गोली मारकर कर खुद को भी गोली मार ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा को कब्जे में लिया था। वहीं, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए थे। इस प्रकरण में एसपी सुनीति ने जांच बैठाई है। जबकि हत्यारोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जल्द उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed