{"_id":"6a29c4d4d3a3a6f31504e0be","slug":"constable-recruitment-exam-7663-of-candidates-took-the-exam-on-the-third-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-165646-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: तीसरे दिन 76.63 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: तीसरे दिन 76.63 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Thu, 11 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सिपाही भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 9101 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6974 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2127 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 76.63 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और डीएम व एसपी ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पहली पाली में 4704 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3649 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1055 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 77.57 प्रतिशत रही। दूसरी पाली में 4397 अभ्यर्थियों में से 3325 ने परीक्षा दी और 1072 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली का उपस्थिति प्रतिशत 75.61 दर्ज किया गया।
पहली पाली में सबसे अधिक 81.87 प्रतिशत उपस्थिति राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा में दर्ज की गई, जहां 480 में से 393 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं जेएसएच पीजी कॉलेज ब्लॉक-बी केंद्र पर सबसे कम 75.41 प्रतिशत उपस्थिति रही। दूसरी पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा में सर्वाधिक 79.21 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हुई, जबकि भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया में सबसे कम 73.17 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सामान्य ज्ञान आसान, रीजनिंग ने किया परेशान
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया। अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही अत्यधिक आसान। सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे, जिससे अधिकांश परीक्षार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। हालांकि रीजनिंग (तार्किक क्षमता) से जुड़े कुछ प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझन में डाला।
कई परीक्षार्थियों ने बताया कि रीजनिंग के कुछ सवाल घुमावदार थे, जिन्हें हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। इसके अलावा वर्तमान घटनाक्रम और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए, जिनका उत्तर देने में तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिला। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ दिखाई दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों ने आपस में प्रश्नपत्र पर चर्चा की और अपने प्रदर्शन को लेकर संतोष व्यक्त किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डीएम और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी लखन सिंह यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज, जेएस इंटर कॉलेज और जीआईसी इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
भर्ती परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि तीनों दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई।
-- -- -- -- -- -- -
प्रमुख आंकड़े
पाली
पंजीकृत
उपस्थित
अनुपस्थित
उपस्थिति प्रतिशत
प्रथम
4704
3649
1055 77.57%
द्वितीय
4397
3325
1072 75.61%
कुल
9101
6974
2127 76.63%....
पेपर ठीक रहा। परीक्षा की तैयारी पिछले दो साल से चल रही है। सिपाही भर्ती परीक्षा के हिसाब से पेपर ठीक आया। न कठिन रहा और न ही ज्यादा सरल रहा। सभी सवालों के जवाब दे दिए। सोनी, चंदौसी
......
पेपर सामान्य आया। सभी प्रश्नों के उत्तर लिख दिए। अब तो आने वाला परिणाम ही बताएगा कि पेपर कैसा रहा। मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हिंदी भी ठीक रही। प्राची, संभल
...........
रीजनिंग के सवालों को छोड़ दे तो सारा पेपर ठीक रहा। रीजनिंग के सवालों ने जरुर थोड़ा उलझाया लेकिन पेपर कुल मिलाकर ठीक आया। सभी प्रश्ननों के उत्तर लिख दिए। विशाल शर्मा, गाजियाबाद
...........
पेपर बहुत अच्छा रहा। हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न ठीक आए। जिनके उत्तर आसानी से कर दिए। पूरी उम्मीद है कि परिणाम अच्छा आएगा। पिछले एक साल से मेहनत कर रहे हैं। वीरन, फर्रुखाबाद
.........