फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   consituion day celebrated

दुनिया का सबसे अच्छा संविधान, मूल अधिकारों का संरक्षक:जिला जज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
consituion day celebrated
अमरोहा। संविधान दिवस पर गुरुवार को सरकारी कार्यालय और शैक्षिक संस्थानों में विविध कार्यक्रम हुए। संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर सुनाया गया। कहा गया कि संविधान दुनिया का सबसे अच्छा है। मूल अधिकारों का संरक्षक बताया गया। कहा गया कि किसी व्यक्ति को उल्लंघन का आभास होने पर वह कोर्ट की शरण ले सकता है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में गोष्ठी हुई। शपथ दिलाई गई। जिला जज सैयद वाइज मियां ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और लिखित है। डॉ. आंबेडकर ने मसौदा तैयार किया। इसके बाद औपचारिकता पूरी की गई। वर्ष 1950 में लागू किया गया। स्वतंत्रता, धर्म और समानता के अधिकार प्रमुख विशेषता है। इस दौरान एडीजे शैलेश तिवारी, विशेष न्यायाधीश उमेश कुमार, विशेष न्यायाधीश अवधेश सिंह, एडीजे स्वप्न सिंघल, राघवेंद्र मणि, सीजेएम दुर्गेश नंदिनी, एसीजेएम आकांक्षा गर्ग आदि रहीं। शैमफोर्ड फ्युचरिस्टिक स्कूल में संविधान की महत्ता बताई गई। छात्रों ने पोस्टर के जरिए भावनाएं उकेरी। भाषण के जरिए विचारों को सुनाया। देहली पब्लिक स्कूल में छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान तुषार गुप्त, मनोज गोयल, मनमीत, कासिफ, दीपक चहल, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed