फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen played thali and clap in protest against rising inflation

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने बजाई थाली-ताली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congressmen played thali and clap in protest against rising inflation
अमरोहा। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। थाली और ताली बजाकर सरकार की नीतियों पर हमला बोला। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार रोजाना रिकार्ड बना रही है। नौकरियां छीन रही है, युवा बेरोजगार हो रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी छवि को चमकाने में जुटी है। राष्ट्रपति को संबोधित पत्र एसडीएम विवेक यादव को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शाने अली नकवी, बाकर रजा नकवी और हाजी खुर्शीद अनवर की अगुवाई में कांग्रेसियों की जुटान तहसील के गेट के पास हुई। उन्होंने ताली व थाली को बजाकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की सरकार गलत नीतियों को बढ़ावा दे रही है। आर्थिक तौर पर सरकार पूरी तरह फेल है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही है। सब्सिडी के नाम पर 50 रुपये अकाउंट में भेजे जा रहे हैं। इसके चलते लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपाई पहले सत्ता में न होने पर महंगाई पर रोजाना विरोध प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब भाजपा नेताओं की जुबान बंद है। लोग भाजपाइयों की दोहरी नीति को समझ गए हैं। आने वाले समय में करारा जवाब देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सिकंदर रजा, इंतजार नकवी, इदरीश शाह खान, अनस खान, फैजुद्दीन सिद्दीकी, अर्शलान, वसीम फरीदी, रियाज, मून अब्बास, फहीम जैदी, जफर इस्लाम, अहसान अहमद, अली रजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed