{"_id":"5e555d3f8ebc3ef3e14166b5","slug":"congress-workers-jpnagar-news-mbd341232433","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफ करें और किसान आयोग बनाए भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफ करें और किसान आयोग बनाए भाजपा सरकार
विज्ञापन
अमरोहा/नौगांवा सादात। किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को विधायकों के प्रतिनिधियों को पत्रक सौंपे। विधायकों की जगह उनके प्रतिनिधि से समस्या दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की हालत खराब है। भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा सरकार किसानों के लिए पहल नहीं कर रही है।
कांग्रेस से जुड़े लोग आजाद रोड पर एकत्रित हुए। यहां से जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया और शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ की अगुआई में कार्यकर्ता विधायक महबूब अली के आवास के बाहर पहुुंचे। कहा कि गन्ने के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। छुट्टा पशुओं से किसान परेशान है। पूर्ण कर्ज माफी सुनिश्चित की जाए। किसान आयोग का गठन जरूरी है। इस दौरान सलीम खान, हसन आरिफ, डॉ. कमलेश सिंह, हाजी खुर्शीद अनवर, डॉ. चंदन नकवी, निराले मिया अंसारी, बाकर रजा नकवी, खुश्तर मिर्जा, हरीश वीर सिंह, यासिर अंसारी, फैजुद्दीन, डॉ. शाहिद उस्मानी, अमित कुमार सोनू आदि रहे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को पत्रक देने के लिए कांग्रेसी कताई मिल के समीप जुटे। कांग्रेसियों ने उनके प्रतिनिधि को पत्रक सौंपा। मांगपत्र में कहा है कि लागत और फसल के दाम में संतुलन नहीं है। इसके चलते किसानों को नुकसान हो रहा है। पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से फल, सब्जी और अनाज नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टा जानवरों से बचाव के लिए रखवाली भत्ता दी जाए। खाद, बीज, बिजली और कीटनाशक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दें। पत्रक देने वालों में जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, पूर्व अध्यक्ष सुखराज सिंह, असगर कादरी, सुभाष पोसवाल, मोहम्मद अली, फिरोद हैदर, सलीम, बुंदू अंसारी, असलम, सिकंदर अली, इरफान हैदर, अरशद अब्बासी आदि रहे।