फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress worker fighting

लेटर पैड को लेकर आजाद रोड पर भिड़े कांग्रेसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
congress worker fighting
अमरोहा में आजाद रोड पर एक पेट्रोल पंप पर आपस में उलझते कांग्रेसी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कांग्रेसियों की आपसी गुटबाजी मंगलवार को सतह पर आ गई। मांगपत्र देने के लिए लेटर पैड को लेकर कांग्रेसी भिड़ गए। एक कांग्रेसी नेता ने मामले को तूल देने की कोशिश की, लेकिन कुछ कांग्रेसियों ने मंशा नाकाम कर दी। खींचतान से आहत जिलाध्यक्ष वहां से जाने लगे तो कांग्रेसियों ने उन्हें रोक कर मनाया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

किसानों के मसले को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों को विधायकों को पत्रक सौंपना था। इसके तहत कांग्रेसी शहर के आजाद रोड पर एकत्र होने लगे। पेट्रोल पंप के पास पत्रक देने को लेकर एक कांग्रेसी ने विवाद शुरू कर दिया। उसने जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के लेटर पैड पर पत्रक देने पर एतराज जताया। कहा कि शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ के लेटर पैड पर पत्रक दिया जाए। इसी बीच मामला बिगड़ने लगा। कुछ लोगों ने शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। इस बीच माहौल गरमाने लगा। कुछ लोगों ने तेवर दिखाया। इसके बाद उक्त नेताजी नरम पड़ गए।
विज्ञापन

मांगपत्र के बहाने चाय पानी की मंशा अधूरी
अमरोहा। कांग्रेसियों का एक धड़ा विधायकों को केवल पत्रक देने के पक्ष में रहा। लेकिन कुछ कांग्रेसी नेताओं ने विधायकों के यहां चाय नाश्ते का प्लान बना लिया। इसके लिए विधायकों के यहां कांग्रेसियों के आवभगत के लिए तैयारी भी हुई थी, लेकिन कुछ कांग्रेसियों ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इक्का दुक्का आएं कांग्रेसी, अधिकांश दूर
अमरोहा। विधायकों को पत्रक देने के मामले में अधिकांश कांग्रेसी गायब रहे। कुछ कांग्रेसियों ने फोन कर उन्हें निर्धारित जगह पर बुलाया, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में व्यस्तता बता कर फोन काट दिया।
विधायक लखनऊ में, प्रतिनिधियों को सौंपा
अमरोहा। किसानों की समस्या को लेकर पत्रक देने की तिथि प्रदेश नेतृत्व ने तय किया था। फिलहाल विधान मंडल की कार्रवाई चल रही है ऐसे में सभी विधायक लखनऊ में हैं। इसके चलते कांग्रेसियों ने उनके प्रतिनिधियों को पत्रक दिया।

अनुशासनहीनता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे
अमरोहा। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर विधायक के कार्यालय के बाहर जिन लोगों ने अनुशासनहीना की है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पार्टी विचार कर रही है। सभी लोगों को कांग्रेस को मजबूत बनाना है। मतभेद भुला कर जनता के दुख दर्द को साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed