{"_id":"60167d275fa20b384b103359","slug":"congress-leader-sachi-chaudhary-said-if-do-not-file-a-case-against-bjp-leader-brijesh-chaudhary-will-go-on-a-fast-unto-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता की चेतावनी, तीन दिन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज नहीं हुआ तो करूंगा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता की चेतावनी, तीन दिन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज नहीं हुआ तो करूंगा आमरण अनशन
Sun, 31 Jan 2021 03:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 31 Jan 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन करूंगा। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बृजेश चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की है। अमरोहा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आमरण अनशन की भी धमकी दी।
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी को पद से हटा दिया था। उनकी जगह ऋषिपाल नागर को अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले भी नागर जिलाध्यक्ष का पदभार संभाल चुके हैं। पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए नई रणनीति तैयार करेगी। पार्टी का जो निर्देश मिलेगा उस पर अक्षरश: अमल करेंगे। जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी के लिए नेताओं ने दौड़भाग की थी, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर पर दांव आजमाया गया।
ऋषिपाल नागर वर्ष 2016 से 2018 तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। बीएचएमएस की डिग्री लेने वाले ऋषिपाल नागर ने राजनीति को कॅरियर बना लिया। इसके बाद इन्होंने भाजपा से जुड़ कर संगठन की सेवा में जुट गए। शनिवार को शहर स्थित आवास में पार्टी के लोग पहुंचे थे। उनकी ताजपोशी पर बधाई दी। उन्होंने पार्टी के लोगों से जी जान से योजनाओं से लाभांवित कराने पर जोर दिया।