फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress

पुलिस ने बैरियर लगा कर कांग्रेसियों को रोका, झड़प, छोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
congress
रहरा में हाथरस जाते कांग्रेसियों को रोकती पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
पुलिस ने बैरियर लगा कर कांग्रेसियों को रोका, झड़प, छोड़ा
विज्ञापन

चकमा देने की कोशिश हुई नाकाम, तीन घंटे तक थाने में रहे
सरकार पर बोला हमला, कहा, कारगुजारी से घबरा रही हुकूमत
संवाद न्यूज एजेंसी
रहरा। हाथरस जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरियर लगा कर रोक लिया। उन्हें थाने लेकर आई। काफी देर थाने में हंगामा हुआ। कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प हुई। वह हाथरस जाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस किसी भी हाल में उन्हें जाने देने को तैयार नहीं थी। लगभग तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेसी वापस लौटने को तैयार हुए। शाम चार बजे कांग्रेसियों का जत्था लौट आया।
बिटिया के साथ दरिंदगी के बाद कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे थे। जिलाध्यक्ष ओमकार कटरिया, शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू की अगुवाई में वाहनों में सवार होकर हाथरस के लिए रवाना हुए। दोपहर लगभग एक बजे वाहनों का काफिला थाना के समीप पहुंचा। पुलिस ने बैरियर लगा कर रोक लिया। कांग्रेसियों ने रोकने की वजह पूछी। पुलिस ने हंगामे की आशंका जताई। इस पर कांग्रेसी बिगड़ गए। सरकार विरोधी नारेबाजी शुरु कर दिए। मशक्कत के बाद कांग्रेसियों को थाने के अंदर ले गई। यहां पर कांग्रेसी हंगामा करने लगे। मान मनौव्वल के बाद कांग्रेसी मान गए। लगभग तीन घंटे तक थाना परिसर में कांग्रेसियों का हुजूम रहा। कांग्रेसियों ने चकमा देने की कोशिश की लेकिन पुलिस मुस्तैद रही इसके चलते कांग्रेसी कामयाब नहीं हो सके। कांग्रेसियों ने कहा कि योगी सरकार पुलिस के बल पर लोगों की आवाज को दबा रही है। पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। सरकार को अपनी कारगुजारी का खौफ है। इसके चलते वह लोगों से मिलने नहीं दे रही है। इस दौरान सलीम खान, डॉ. कमलेश सिंह, तारिक मोहम्मद खान, सुखराज सिंह, सचिन ठाकुर, जयपाल सिंह, जावेद अब्बासी, नरेंद्र सिंह, खुर्रम चौधरी, सचिन चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

...................1
चर्चाओं में आया नवसृजित थाना
रहरा। कांग्रेसियों के थाना में बैठाए जाने को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अफसरों के फोन घनघनाने लगें। हालात पर नजर जमाएं रखें। दरअसल कुछ दिन पहले थाना का शुभारंभ हुआ। अफसरों के फरमान के चलते पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed