फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Computer-furniture not in secretariats, hanging lock, construction of 35 also in balance

सचिवालयों में नहीं कंप्यूटर-फर्नीचर, लटक रहा ताला, 35 का निर्माण भी अधर में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Computer-furniture not in secretariats, hanging lock, construction of 35 also in balance
अमरोहा। पंचायत सहायकों की तैनाती हुए लगभग चार महीने होने के बाद भी 597 ग्राम पंचायतों में से अधिकांश में न तो कंप्यूटर की खरीद की जा सकी है और न ही फर्नीचर का प्रबंध किया गया है। अधिकांश सचिवालयों में ताले लटके हैं। जबकि 35 सचिवालयों को निर्माण भी उधर में लटका है। संसाधनों की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को कोई सहूलियत नहीं मिल पा रही है। सहायक भी कंप्यूटर व फर्नीचर न होने के चलते जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद में 597 ग्राम पंचायत हैं। सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय खोले जाने हैं। इसके लिए शासन की ओर से पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है। सहायकों की नियुक्ति हुए चार महीने बीत गए हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनपद में 35 सचिवालय का निर्माण अधर में लटका हुआ है। जबकि शेष 562 शौचालयों कानिर्माण पूरा होने के बाद भी उन पर ताला लटका हुआ है। इतना ही नहीं अधिकांश सचिवालयों में न तो कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है और न फर्नीचर तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पंचायत सचिवालयों की हालातों की पड़ताल की। इस दौरान नौगांवा क्षेत्र के अव्वलपुर गांव में बने ग्राम सचिवालय में ताला लटकता मिला। जबकि रजाकपुर गांव में सचिवालय निर्माणाधीन पड़ा मिला। वहीं विकास खंड मंडी धनौरा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत आजमपुर के सचिवालय में भी ताला लटका मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय यदा-कदा ही खुलता है और ब्लॉक स्तरीय कामों के लिए शहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को सचिवालय के निर्माण, उनमें कंप्यूटर और फर्नीचर की व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए हुए हैं। साथ ही पंचायत सहायक मोबाइल एप के जरिये अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। निर्माणाधीन सचिवालयों का कार्य लगभग पूरा हो गया है।-वाचस्पति झा, डीपीआरओ
ग्रामीणों को ये मिलना है लाभ
वृद्धा, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदन व प्रमाणपत्र
आय, जाति, मूल निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन
खतौनी की जानकारी व नकल प्राप्त करने की सुविधा
ग्राम पंचायत व अन्य मामले की ऑनलाइन शिकायत की सुविधा
ग्राम पंचायत से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन की सुविधा
गांव से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी की सुविधा
आवास संबंधी, शौचालय संबंधी शिकायत की सुनवाई
परिवार रजिस्टर की नकल की सुविधा
पंचायत के आधारभूत आंकड़ों और सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed