{"_id":"61d0a6e49d5dd8375957e013","slug":"come-with-a-mask-first-only-then-will-there-be-a-vaccine-to-protect-against-corona-jpnagar-news-mbd41465057","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मास्क लगाकर आओ, तभी लगेगा कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मास्क लगाकर आओ, तभी लगेगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

- टीकाकरण केंद्रों पर मास्क नहीं लगाने की लापरवाही का अधिकारियों ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। टीकाकरण केंद्रों पर मास्क और दो गज की दूरी के पालन को लेकर अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया। टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह खुद मास्क लगाएं और बूथों पर पहुंचने वाले लोगों को भी मास्क लगवाएं। इसके बाद कर्मचारियों ने पहले मास्क लगाकर आओ, तभी लगेगा कोरोना बचाव का टीका की पॉलिसी अपना ली है। मुन्नी देवी अस्पताल बूथ पर हकीकत परखी तो कर्मचारियों ने बगैर मास्क पहने टीका लगाना तो दूर एंट्री करने से भी मना कर दिया। साथ ही बूथों पर स्वास्थ्य कर्मी और लोग मास्क लगाते दिखाई पड़ रहे हैं।
देश में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों ने फरवरी माह में संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई है। जिले में कोरोना के दस केस एक्टिव चल रहे हैं। बावजूद इसके मंगलवार को टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी बिना मास्क और दो गज दूरी का पालन करते नजर नहीं आए थे। वास्तविक स्थित देखी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढबारसी में टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और टीका लगवाने वाले लोग बिना मास्क लगाए दिखे। हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी तो मास्क लगाते मिले थे। लेकिन टीकाकरण के लिए पहुंचने वाले लोगों बिना मास्क दिखे। रहरा सीएचसी और रजबपुर पीएचसी के हालात भी कुछ वैसे ही मिले।
अमरोहा नगर की मैटरनिटी विंग सीएचसी के टीकाकरण कक्ष में लोगों की भीड़ मिली थी। यहां टीकाकरण कर रहे जिम्मेदार भी बिना मास्क नजर आए थे। अमर उजाला ने स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की उजागर किया जो अधिकारी हरकत में आ गए। आनन-फानन में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क लगाने के साथ टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण बूथों पर मास्क लगाना और दो गज की दूरा का पालन करना जरूरी कर दिया गया है। लोग गाइड लाइन का पालन करेंगे तभी संक्रमण से बच सकेंगे।