फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cm yogi ate food at dalit pradhan home

दलित प्रधान के घर जमीन पर बैठकर योगी ने खाया खाना

Fri, 27 Apr 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सैदनंगली (अमरोहा)। 
ब्यूरो अमर उजाला/सैदनंगली (अमरोहा)।  Updated Fri, 27 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
सूबे के मुखिया ने गुरुवार को मेहंदीपुर में दलित प्रधान के घर जमीन पर बैठकर सादगी के साथ खाना खाया। दलित प्रधान प्रियंका ने सीएम योगी को खाना परोसा। दो सब्जी, दाल- चावल के साथ रोटियां खाई। भोज में सीएम योगी के साथ पंद्रह लोग शामिल रहे।  
विज्ञापन

मेहंदीपुर में दलित प्रधान प्रियंका के घर करीब साढ़े नौ बजे सीएम योगी मेहमान बनकर पहुंचे। प्रधान ने मेहमाननवाजी करते हुए सीएम को पूरे आदर के साथ बिठाया। इसके बाद उन्हें खाना परोसा गया।
विज्ञापन

 प्रधान ने अपने हाथों से सीएम योगी आदित्यनाथ को खाना परोसा। उन्हें आलू परमल की सब्जी, लौकी की सब्जी, अरहर की दाल, चावल और रोटियां परोसी गईं। इसके साथ ही टमाटर, खीरा, मूली और चुकंदर की सलाद दी गई। सीएम योगी ने बिना किसी तामझाम के जमीन पर बैठकर सादगी से खाना खाया। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से मेहंदीपुर अफसरों के लिए खास बना हुुआ था। काफी तैयारियां चल रही है। चार पांच दिनों में ही मेहंदीपुर को पूरी तरह से चमका लिया गया। खैर गुरुवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और सीएम योगी खाना खाने के लिए पहुंचे।  अरहर दाल, आलू परमल की सब्जी, लौकी की सब्जी, रोटी चावल। सलाद टमाटर खीरा, चुकंदर और मूली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed