फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clouds rained 110 mm, record of 17 years was broken in October

110 मिमी बरसे मेघ, अक्तूबर में 17 सालों का रिकॉर्ड टूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained 110 mm, record of 17 years was broken in October
अमरोहा। बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने 17 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अक्तूबर माह में 110 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्ष 2004 से अब तक अक्तूबर में इतनी बारिश नहीं हुई है। वहीं, मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि इस बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। धान की लगभग आधी फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से अब तक अक्तूबर माह में इतनी बारिश नहीं हुई है। लगातार दूसरे दिन की बारिश ने अक्तूबर महीने में हुई मूसलाधार बारिश का रिकार्ड तोड़ दिया है। लगातार बारिश से किसानों के चेहरे उतर गए हैं। क्योंकि, धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों से धान की फसल को बचाने के लिए कदम उठाए। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि आलू की अगैती फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

यह है अक्तूबर महीने में बारिश का ब्योरा
2004 5.10
2005 00
2006 62.70
2007 00
2008 9.30
2009 106
2010 0.00
2011 0.00
2012 0.00
2013 22
2014 18.32
2015 00
2016 00
2017 0.32
2018 00
2019 4.375
2020 00
2021 110 अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed