{"_id":"68546d471925ae0778016873","slug":"clay-artisans-will-get-15-days-of-craftsmanship-training-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-142109-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: माटीकला कारीगरों को मिलेगा 15 दिन का शिल्पकारी प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: माटीकला कारीगरों को मिलेगा 15 दिन का शिल्पकारी प्रशिक्षण
Fri, 20 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से कारीगरों को आधुनिक तकनीक से माटीकला के उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए 15 दिन का प्रशिक्षण मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड नजीबाबाद जनपद बिजनौर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 30 जून तक आवेदन करना होगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान 250 रुपये प्रतिदिन की दर से धनराशि भी दी जाएगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को माटीकला से संबंधित दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाना, सजावटी वस्तुएं बनाना, खिलौने एवं मूर्तियां, मिट्टी के उत्पादों पर कटिंग-चित्रकारी-नक्कासी आदि विधाओं का प्रशिक्षण व बैंको से ऋण प्राप्त कर इकाइयां स्थापित करने के लिए योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों का चयन विभाग अथवा शासन द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद चयनित आवेदकों को 15 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। इसके लिए वेबसाइट upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन भी कार्यालय में जमा किया जा सकता है।