{"_id":"5a4550944f1c1bc20a8b54d6","slug":"class-two-student-died-in-road-accident-bu-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर रोडवेज बस ने कक्षा दो की छात्रा को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर रोडवेज बस ने कक्षा दो की छात्रा को कुचला, मौत
ब्यूरो अमर उजाला /जोया।
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड काशीपुर डिपो की बस से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों हाईवे पार कर रही थीं। बस को पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक मौका देखकर भाग निकला। घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी डीसीएम चालक इरशाद की आठ वर्षीय बेटी फिजा अपनी सहेली सोफिया पुत्री नौशाद के साथ गुरुवार की शाम करीब छह बजे नेशनल हाईवे को पार कर रही थी। अचानक मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही काशीपुर डिपो की बस ने उसको रौंद दिया। चपेट में आने से सोफिया बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने लगा। जोया चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर बस पकड़ ली। चालक चकमा देकर भाग गया।
बस में सवार यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। दुर्घटना का पता चलते ही दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने फिजा को मृत घोषित कर दिया। उसकी सहेली का इलाज चल रहा है। मृतका गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। बस कोतवाली भिजवाई गई है। लाश का पीएम कराया जा रहा है।