{"_id":"6a5a8af11e975b21330f51a2","slug":"class-7-student-bitten-by-snake-dies-after-resorting-to-faith-healing-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-168448-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कक्षा सात की छात्रा को सांप ने डसा, झाड़ फूूंक के चक्कर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कक्षा सात की छात्रा को सांप ने डसा, झाड़ फूूंक के चक्कर में मौत
विज्ञापन
सैदनगली। खेत पर गई कक्षा सात की छात्रा की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे पहले झाड़फूंक कराने ले गए। बाद में सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में शोक है।
नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला मेहंदीपुर निवासी किसान कुंवरपाल सिंह की बेटी त्रेषा एसडी इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर वह खेत पर गई थी, जहां उसे सांप ने डस लिया। इसके बाद परिजन उसे झाड़फूंक कराने ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर शाम को हसनपुर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
त्रेषा दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि जब छात्रा को अस्पताल लाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप या किसी जहरीले जीव के काटने पर झाड़फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर एंटी स्नेक वेनम देकर मरीज की जान बचाई जा सके।