फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class 10 student shot dead

कक्षा 10 के छात्र की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Class 10 student shot dead
फदमपुर थाना क्षेत्र के गुरेठा में छात्र की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : HASANPUR
रहरा (अमरोहा)। टिनशेड में चारपाई पर सो रहे कक्षा दस के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने सीने से सटाकर गोली मारी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। वहीं, दादा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के गुरेठा गांव का है। यहां रहने वाले स्व. रमाकांत शर्मा की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ संभल जनपद के कस्बा गवां में रहकर मेडिकल स्टोर चलाते थे। पिता की मौत के बाद दूसरे नंबर का 14 वर्षीय बेटा गणेशदत्त शर्मा मेडिकल स्टोर को संभालता था और कक्षा 10 का छात्र था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम छात्र गणेशदत्त शर्मा अपने गांव आया था। रात को पशुशाला के पास टिनशेड में पड़ी चारपाई पर सो रहा था, जबकि उसके रिटायर्ड शिक्षक दादा महेंद्र प्रसाद पास के ही कमरे में सो रहे थे। इसी बीच रात्रि किसी समय अज्ञात लोगों ने सीने में गोली मारकर गणेशदत्त शर्मा की हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार सुबह को हो सकी। इसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। थोड़ी देर में ग्रामीणों में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला और सीओ सतीश कुमार पांडेय ने मुआयना किया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एएसपी ने बताया कि मृतक के दादा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
गवां से भी जुड़े हो सकते हैं हत्याकांड के तार
रहरा। कक्षा 10 के छात्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में घटना के तार संभल कस्बे के गवां से भी जुड़े हो सकते हैं। घटनास्थल से गवां केवल तीन किलोमीटर दूर है। छात्र मंगलवार शाम ही गवां से अपने गांव पहुंचा था। सोते समय उसके पास मोबाइल भी था। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मानकर भी जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने शव के ऊपर से कपड़ा हताया तो दिखा गोली से हुआ जख्म
रहरा। गणेशदत्त के बड़े भाई सपिन ने बताया कि उसकी चारपाई के पास रस्सी पड़ी होने की वजह से उन्हें शक हुआ कि उसकी हत्या शायद रस्सी के फंसे से गला दबाकर की गई होगी। रात में गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। पास कमरे में सो रहे दादा को भी गोली चलने का आभास नहीं हुआ। गणेशदत्त की मृत्यु के बाद उसके परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव से कपड़ा हटाकर देखा गया तो गणेश के दाहिने तरफ सीने में गोली लगने का घाव दिखाई दिया।

छात्र के पिता ने की थी दूसरी शादी
रहरा। गणेशदत्त के पिता रमाकांत शर्मा की पहली पत्नी किरन शर्मा से कोई संतान नहीं थी। इसके कारण रमाकांत शर्मा ने अपना दूसरा विवाह उषा शर्मा से किया था। जिससे पांच बच्चे पैदा हुए। गणेशदत्त की दो बहनें एवं दो भाई सचिन और पंकज हैं। पिता की हादसे में मृत्यु के बाद गणेशदत्त अपने पिता द्वारा बनाए गए घर गवां में अपनी मां के साथ रहता था। वह गवां में ही सूरजमुखी इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। कभी-कभी वह अपने गांव भी आता रहता था। लेकिन उसका अधिकतर समय कॉलेज में पढ़ने के उपरांत अपने मेडिकल स्टोर पर ही व्यतीत होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed