फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   City immersed in celebration, everyone said Happy New Year

जश्न में डूबा शहर, हर कोई बोला हैप्पी न्यू ईयर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
City immersed in celebration, everyone said Happy New Year
City immersed in celebration, everyone said Happy New Year - फोटो : JPNAGAR
नया साल यानी नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं का साल। अधूरे सपनों को पूरा करने का साल.... खुशियां बांटने का साल... गमों को भुलाने का साल... जिंदगी में नई शुरुआत करने का साल। लोगों ने कुछ इस तरह नववर्ष 2022 की शुरुआत के मैसेज भेजे। कोरोना संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों को देखते हुए लोगों ने अपने घरों में ही नए साल के स्वागत के कार्यक्रम का जश्न मनाया। दोस्तों रिश्तेदारों और अपने शुभचिंतकों ने खूबसूरत शब्दों के साथ हैप्पी न्यू ईयर विश किया।
विज्ञापन

घड़ी की टिक-टिक के साथ लोगों में जोश बढ़ता गया जैसे अर्धरात्रि के 12 बजे हैप्पी न्यू ईयर की गूंज शुरू हो गई। लोगों ने नए साल 2022 का इस्तकबाल जश्न के साथ किया कुछ और होटल और रेस्तरां में छोटी-मोटी पार्टियां देर रात तक चलती रहीं। जिसमें 2021 को विदाई देकर 2022 का जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं ने फिल्मी धुन गानों की धुन पर खूब धमाल मचाया। उधर तमाम लोग घरों में टीवी पर चिपके रहे। चैनल पर आ रहे न्यू ईयर से जुड़े कार्यक्रमों का आनंद लिया नए साल के स्वागत को लेकर कई दिनों से लोगों की तैयारियां शुरू कर दी थीं। शुक्रवार को दिन ढलते ही लोगों में न्यू ईयर का खुमार शुरू हो गया था, जो अर्धरात्रि तक चलता रहा। 12 बजते ही आतिशबाजी भी की गई। हर कोई एक-दूसरे को न्यू ईयर की बधाई देता दिखा। साथ ही युवा डीजे की धुन पर खूब थिरके। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। इस दौरान पुलिस ने होटल-रेस्टोरेंट और रेस्तरां के बाहर मुस्तैद दिखी। पुलिस ने संदिग्धों को तलाशी लेकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed