फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chit fund company absconding with two crores of 30 agents

30 एजेंटों के दो करोड़ लेकर चिटफंड कंपनी फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chit fund company absconding with two crores of 30 agents
गजरौला । एक और चिटफंड कंपनी गजरौला के लोगों का दो करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। कंपनी ने 30 एजेंटों के माध्यम से लोगों का पैसा लिया था। पीड़ितों ने थाने पहुंच कर पुलिस से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। सोमवार को गजरौला थाना पहुंचे रमेश देवी, सुनीता, विजयपाल सिंह, शंकर सिंह, सुदेश कुमार ने पुलिस से कहा कि नवादा रोड पर चिटफंड कंपनी का ऑफिस था। कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर लोगों को पैसा दोगुना करने का झांसा देते थे। जिसके चलते लोग फंसते गए कंपनी के चेयरमैन व डायरेक्टर एजेंटों के माध्यम से लोगों का पैसा जमा कराते थे। कंपनी ने 30 एजेंटों के माध्यम से दो करोड़ रुपये जमा किए। बाद में कंपनी चुपचाप फरार हो गई। एजेंट कंपनी के स्थानीय ऑफिस पहुंचे तो यह बंद मिला। कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर के फोन भी बंद आ रहे हैं। उधर जिन लोगों से पैसा जमा कराया था, वह तकादा कर रहे हैं। पीड़ित एजेंटों ने पुलिस से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में है। तहरीर मिली है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed