{"_id":"626adbf96500ec683518f5d8","slug":"chinese-manjha-entangled-in-student-s-neck-bloody-jpnagar-news-mbd426303653","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की गर्दन में उलझा चीनी मांझा, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की गर्दन में उलझा चीनी मांझा, लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घर से समान लेने बाजार को निकले कक्षा नौ के छात्र की गर्दन से चीनी मांझा उलझ गया। जिसकी चपेट में आकर छात्र लहूलुहान हो गया। गर्दन में गहरा घाव हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। गनीमत रही कि सांस की नली कटने से बच गई। वरना कुछ भी हो सकता था।
यह घटना बुधवार की रात अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट की है। यहां कपड़े की दुकान पर नौकरी करने वाले अभिषेक भारद्वाज का परिवार रहता है। उनका 14 वर्षीय बेटा हर्षित भारद्वाज हिल्टन कान्वेंट स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। बुधवार की देर रात हर्षित घरेलू सामान लेने पैदल ही बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में रियासत वाले मंदिर के पास चीनी मांझे की चपेट में आ गया। मांझा पहले उसके पैर में लिपटा और फिर गर्दन में उलझ गया। जिससे हर्षित भारद्वाज बुरी तरह घायल हो गया। गर्दन में गहरा घाव होने की वजह से लहूलुहान हो गया।
छात्र के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने छात्र की गर्दन से लिपटे मांझे को बमुश्किल निकाला। फिलहाल छात्र की हालत सामान्य बनी हुई है। चिकित्सकों की मानें तो मांझे से सांस वाली नली कटने से बच गई, यह गनीमत रही। वरना कुछ भी हो सकता था।