फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   childrens demanding sweaters

ठंड शुरू, 64 हजार बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे और स्वेटर का है इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
childrens demanding sweaters
अमरोहा। दिसंबर की ठंड शुरू हो गई है। कमरे में बगैर स्वेटर के बैठना मुश्किल है। लेकिन जिले के 64,452 बच्चें क्लास में बगैर स्वेटर के पढ़ाई कर रहे हैं। इन मासूम बच्चों के पैरों में जूते भी नहीं है। इसके चलते उनकी तबियत खराब हो सकती है। हालांकि बेसिक शिक्षा परिषद के अफसर बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में रुपये भेजने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय, इंटर कॉलेज से संलग्न प्राथमिक-जूनियर हाईस्कूल, अनुदानित स्कूल और मदरसों में बच्चों के नामांकन का आंकड़ा 1,45,880 हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों के बैंक खाते में सात नवंबर को 1,100-1,100 रुपये स्थानांतरित किए। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 81,428 बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में रुपये भेजने का दावा किया गया। अब एक महीना की अवधि बीत गई है, लेकिन दोबारा बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में रुपये नहीं भेजे गए हैं। इसके चलते बच्चें बगैर स्वेटर और जूते मोजे के स्कूल में आ रहे हैं। सोमवार को जिले के स्कूलों में पड़ताल करने पर कई जगहों पर बच्चे बगैर स्वेटर और जूते मोजे के आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed