फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Children captivated with attractive presentation in Christmas festival

क्रिसमस फेस्टिवल में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति से मन मोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Children captivated with attractive presentation in Christmas festival
Children captivated with attractive presentation in Christmas festival - फोटो : JPNAGAR
कान्वेंट स्कूलों में प्रभु यीशु के जन्म दिन के उपलक्ष्य में क्रिसमस फेस्टिवल का आयोजन किया गया। बच्चों ने जिंगल डांस, स्केट कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रभु यीशु को जन्म को बड़े ही मन मोहक तरीके से प्रस्तुत किया। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार वितरित किए।
विज्ञापन

प्रेमधाम स्थित सेंट जॉन कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिंगल डांस प्रस्तुत किया गया। जिसमें वानया, डिया, लीजा, जैश, अलीना, अनमोल, सिंघम ने मन मोहक डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद स्केट कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें आयुषी, आरुष, नैनसी, अरुण, नार्बट, प्रिंसा, निश्यच, निगम, रंजना, शौर्य, खुशी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से मन मोहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक जनम सिंह ने प्रभु यीशु के जन्म पर प्रकाश डाला। इस मौके पर फादर सुदीप पाल, मैनेजर फादर दीपक क्रिस्टो, प्रधानाचार्य सिस्टर संध्या, पीटीआई रविराज सिंह, देवेंद्र सिंह, जगदीश, सतेंद्र सिंह, विक्की जोसफ और आदि स्टाफ मौजूद रहा। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नाईपुरा स्थित सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में भी क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने द मैजिक ऑफ क्रिसमस थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म को बड़े आकर्षक तरीके से दिखाया। बच्चों के कार्यक्रमों ने मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पराग पंडित ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि भगवान यीशु ने सिखाया कि जो तुमसे घृणा करते हैं, उनसे भी प्यार करो। मानवता का संदेश दिया। उप प्रधानाचार्य सिस्टर मीरा ने प्रभु यीशु के जन्म पर रोशनी डाली। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार वितरित किए। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed