{"_id":"6213e555baf8a11a2535a2c9","slug":"child-welfare-committee-stopped-two-child-marriages-the-procession-returned-jpnagar-news-mbd4195584190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कल्याण समिति ने रुकवाए दो बाल विवाह, लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कल्याण समिति ने रुकवाए दो बाल विवाह, लौटी बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल कल्याण समिति ने दो गांवों में पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। बाल कल्याण समिति ने किशोरियों के परिजन और लड़के पक्ष को सख्त चेतावनी दी, जिसके बाद बरात को लौटा दिया गया। साथ ही किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। समिति ने किशोरियों के परिजनों को भविष्य में बाल विवाह करने पर कानूनी कार्रवाई की नसीहत दी है।
पहला मामला गजरौला थानाक्षेत्र के फरीदपुर एतमाली गांव का था। इस गांव में करीब 17 साल की किशोरी की शादी कराई जा रही थी। बरात पहुंच चुकी थी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज समिति के सदस्य हेमराज सिंह, जीवन सिंह, मंजू शर्मा, ज्योति मेहरोत्रा, सुरभि यादव व नरेंद्र सिंह और पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंच गए। यहां शादी को रुकवा दिया। साथ ही बरात को वापस करा दिया गया। इसके बाद टीम बछरायूं थानाक्षेत्र के इंद्रपुर गांव पहुंची। यहां भी किसान ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी तय कर दी थी। सोमवार को बरात आने वाली थी। समिति ने पहुंचकर बरात आने से रोक दिया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों को दोबारा किशोरियों के बाल विवाह पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।