फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   child theft

सीएचसी से चोरी नवजात 15 घंटे बाद तीन किमी दूर जंगल से बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
child theft
हसनपुर (अमरोहा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मंगलवार रात लगभग आठ बजे चोरी हुआ नवजात 15 घंटे बाद लगभग तीन किलोमीटर दूर गांव अहरोला अहमद याद खां और कूड़ी वीरान के जंगल में एक नलकूप के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा और विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी की। नवजात चोरी के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव पिपलौती खुर्द निवासी राजकुमार की पत्नी कुसुम देवी ने मंगलवार शाम को सीएचसी में बेटे को जन्म दिया था। नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद से प्रसूता व नवजात को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, इसके बाद यहां से राजकुमार गांव की आशा को छोड़ने के लिए चला गया था। तभी मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवती आई और राजकुमार की मां यादवती से कहा कि डाक्टर ने बुलाया है। यादवती डाक्टर की तरफ चली गईं, इसी बीच युवती नवजात को लेकर गायब हो गई। बच्चा चोरी होने का मैसेज वायरलेस पर फ्लैश होते ही जिलेभर की पुलिस हरकत में आ गई थी। रातभर वाहनों की चेकिंग गई। उधर, परिजनों ने नवजात के चोरी होने पर रोना पीटना व हंगामा करना शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह करीब पौने 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव अहरौला अहमद यार खां और कूड़ी वीरान के जंगल में एक नलकूप की कोठरी के पास नवजात है। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नवजात को वहां से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद सीएचसी पहुंचकर नवजात को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी डा. विपिन ताडा और विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों से बातचीत की और शीघ्र ही बच्चा चोरी की आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

-नवजात चोरी होने के बाद से रातभर खोजबीन की गई। पास के जंगल से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस मामले में शक के आधार पर एक युवक व एक महिला को पकड़ लिया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द नवजात चोरी के आरोपी को सामने लाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. विपिन ताडा पुलिस अधीक्षक अमरोहा।
-रात में जब सीएचसी से नवजात चोरी की जानकारी मिली। तभी से नवजात को तलाश कराने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया। रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। नवजात चोरी में जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि अस्पताल की तरफ से कोई लापरवाही की गई है तो बख्शा नहीं जाएगा।

-महेंद्र सिंह खडगवंशी, विधायक हसनपुर।
नुमाइश ग्राउंड की साइड वाला रास्ता होगा बंद
हसनपुर। सीएचसी से मंगलवार रात जो नवजात चोरी हुआ था, उसे सीएचसी के मुख्य गेट के दूसरी तरफ पीछे वाले रास्ते या नुमाइश ग्राउंड की तरफ वाले रास्ते से ही चोरी हुआ। चिकित्साधीक्षक डा. अमित बरू का कहना है कि इस रास्ते को शीघ्र ही बंद कराया जाएगा। सीएचसी में प्रवेश व बाहर जाने का केवल एक ही द्वार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed