{"_id":"6240b7c896e1bd56b425c460","slug":"child-of-leoperd-fond-brwara-forest-jpnagar-news-mbd422825530","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवड़ा खुर्द के जंगल में मिला तेंदुए का शावक, लोगों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवड़ा खुर्द के जंगल में मिला तेंदुए का शावक, लोगों में फैली दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बीवड़ा खुर्द गांव के जंगल में तेंदुए का शावक मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात शावक को फिर से जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि शावक को जंगल में नहीं छोड़ा जाता तो मादा तेंदुआ हमलावर हो सकती थी। फिलहाल क्षेत्र के लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव शाहिदपुर निवासी सोनू पेशे से किसान हैं। शनिवार की शाम वह नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीवड़ा खुर्द किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तेंदुए का शावक दिखाई दिया। सोनू के मुताबिक नशे में धुत दो युवक शावक को परेशान कर रहे थे। इसलिए उन्होंने शावक को उठाकर जमुना खास पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम मौके पर आ गई और तेंदुए के शावक को लेकर उसी स्थान पर पहुंची जहां वह मिला था। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि शावक को जंगल में उसी स्थान पर छोड़ दिया गया है जहां वह मिला था। अगर शावक को वहां नहीं छोड़ा जाता तो मादा तेंदुआ हमलावर हो सकती थी। वह स्थानीय लोगों पर भी हमला कर सकती थी। कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। रविवार की सुबह टीक भेजकर घटनास्थल पर शावक को तलाश कराया गया था, लेकिन वह नहीं मिला। इससे साफ है कि मादा तेंदुआ उसे अपने साथ ले गई होगी।