फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   child died in accident at home

ट्रेक्टर बैक करते समय मासूम की कुचलकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
child died in accident at home
गजरौला। घर में ट्रेक्टर बैक करते समय डेढ़ वर्षीय मासूम पिछले पहिए की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर मृतक बालक के पिता चला रहे थे। इस हृदयविदारक हादसे की जानकारी होने पर पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे यह हादसा थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित गांव ख्यालीपुर ढाल में हुआ। यहां रहने वाले महेश खड़गवंशी ठेके पर ट्रेक्टर से जुताई का काम करता है। वह गांव में कहीं भूमि की जुताई करने जा रहा था। इसके लिए घर में खड़े ट्रैक्टर को बैक करना चाहा। इसी दौरान उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र पीयूष वहां आ पहुंचा और ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आकर दब गया। सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गए। जानकारी होने पर ट्रैक्टर चला रहे पिता महेश और पीछे बैठे तीन अन्य ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां माया देवी तो अपने पुत्र का शव देख बरामदे में गिरकर बेहोश हो गई। महेश भी खुद को नहीं संभाल सका। बाद में बालक के शव को गंगा ले जाया गया। हादसे के बाद से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed